सारंगढ

महुआ शराब और शराब बनाने की सामग्री के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार ।

सारंगढ़ पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही ।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाली एक महिला आरोपीया के विरुद्ध कार्यवाही की गई।अप0क्रं0 239/2025 धारा- 34(2),59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 25.05.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम कोतरी में एक व्यक्ति घर आंगन में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ,(महिला स्टाफ) एवं गवाहान के घटना स्थल ग्राम कोतरी़ जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया और ललीता साहु पति राजकुमार साहू उम्र 35 वर्ष साकिन कोतरी के कब्जे से पांच पीला रंग के 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक बाल्टी में कुल 75 बल्क लीटर हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब किमती 15000 रूपये एवं 03 नग खाली प्लास्टीक ड्रम,खाली बाल्टी 03 नग,प्लास्टीक के डीब्बा 22 नग,प्लास्टीक जरीकेन डिब्बा 03 नग, सिल्वर का पराठ 04 नग, किलो तरवाजु, 01 नग सिल्वर टप 01 नग, प्लास्टीक टप 02 नग सभी शराब गंध युक्त मिला किमती 16400 रूपये कुल किमती 31400 रूपये क़ो गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीया को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, ए एसआई नरेंद्र मनहर, प्र0आर0 धनेश्वर उंराव, महेन्द्र मार्को, आर0 योगेश कुर्रे, राधेश्याम निषाद,भुनेश्वर चन्द्रा, म0आर0 आरती गोस्वामी, शकुन्तला जायसवाल एवं समस्त थाना सारंगढ़ स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?