सारंगढ़ एसडीएम नंद कुमार चौबे के खिलाफ अधिवक्ता संघ में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार का मामला,एक बार फिर अधिवक्ताओं के घेरे में अनुविभागीय अधिकारी

सारंगढ़। विगत दिनों सारंगढ़ राजस्व न्यायालय में धारा 151 का जमानत के लिए गए दो युवा अधिवक्ता खेम राज सिंह एवम् अश्वनी चंद्रा के साथ एसडीएम सारंगढ़ श्री नंद कुमार चौबे द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत अधिवक्ता संघ सारंगढ़ में किया गया था, उक्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अधिवक्ता संघ सारंगढ़ का आज आवश्यक बैठक आहूत किया गया, जहां पर उपस्थित सभी अधिवकताओ ने एसडीएम श्री चौबे के दुर्व्यहार का घोर निन्दा किया तथा एसडीएम सारंगढ को भविष्य में ऐसा कृत्य न हो इसके लिए कड़े शब्दों में चेतावनी देने की प्रस्ताव पारित किया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्च अधिकारियों को अधिवक्ता संघ द्वारा शिकायत करने का निर्णय लिया गया।
विदित हो की इससे पूर्व भी एसडीएम नंद कुमार चौबे के धरमजयगढ़ में पदस्थापना के दौरान भी अधिवक्ता संघ द्वारा राजस्व न्यायालय का सामूहिक बहिष्कार किया गया था जो कि एक वर्ष तक उक्त हड़ताल चला था sdm के स्थानांतरण होने पर ही वह हड़ताल खत्म हुआ था।




