घरघोड़ा

जब पतरापाली की छत चीखी, तो शुरू हुई अफसरों की दौड़।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

घरघोड़ा (रायगढ़): पतरापाली शासकीय प्राथमिक विद्यालय की भयावह स्थिति पर उठी पत्रकारिता की कलम आखिरकार असर कर गई। जिस छत के नीचे शिक्षा नहीं, बल्कि आशंका पल रही थी — वह अब केवल ग्रामवासियों की चिंता नहीं रही। अब वह शासन की चेतना बन चुकी है।

C News Bharat द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुँचा। कलेक्टर की तीव्र प्रतिक्रिया और स्पष्ट फटकार के बाद, शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक अमला पतरापाली की ओर भागा-भागा पहुँचा। जिनमें प्रमुख रूप से — ▪ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ▪ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ▪ जनपद CEO ▪ RES के SDO शामिल रहे।

इन अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर विद्यालय की जर्जर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया — वह भयावहता देखी जो अब तक केवल शिकायतों और फोटो में सिमटी थी।

प्रशासन जागा, पर सवाल अब भी जाग्रत हैं—
• क्या हर गाँव को यूँ ही किसी हादसे की दहलीज़ तक पहुँचना होगा, तब जाकर निर्णय होंगे?
• क्या “स्कूल चले हम” का नारा केवल शहरी बोर्डों तक सीमित रहेगा, और ग्रामीण भारत केवल झूठे विकास का पोस्टर बना रहेगा?

पत्रकारिता का उत्तरदायित्व यहीं सिद्ध होता है— जब स्याही जनचेतना की मशाल बन जाए और एक रिपोर्ट — न केवल ख़बर, बल्कि क्रांति का बीज बन जाए।

अब पतरापाली स्कूल की छत नहीं, अनदेखी की दीवारें गिरने लगी हैं —
परंतु यह केवल आरंभ है — जब तक हर बच्चा सुरक्षित छत और सम्मानपूर्ण शिक्षा नहीं पाता, तब तक पत्रकार की कलम और समाज की चेतना दोनों को जागृत रहना होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?