घरघोड़ा

राजस्व अभिलेखों में अवैधानिक रूप से फेरबदल कर न्यायालय को गुमराह करने की नियत से शासकीय भूमि हड़पने का मामला — दलित परिवार ने दबंगों के खिलाफ जिला कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार।

दलित परिवार को उजाड़ने की कोशिश — कब्ज़ा वारंट लेकर मकान तोड़ने पहुंचे पुलिस और जेसीबी,
आर. आई.- पटवारी द्वारा भूमि चिन्हांकन में खुली पोल

घरघोड़ा (रायगढ़)।
वार्ड क्रमांक 07 निवासी एक दलित परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पड़ोसी जगन्नाथ ठाकुर और उसके परिवार द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उन्हें उनके मकान से जबरन बेदखल करने की साजिश बार बार रची जा रही है।

शिकायतकर्ताओं भरत खंडेल एवं गोवर्धन खंडेल ने बताया कि दिनांक 07 जुलाई 2025 को मालगुजारी व्यवहार न्यायालय घरघोड़ा से झूठे तथ्यों के आधार पर कब्ज़ा वारंट जारी करवा लिया गया, जिसके बाद 14 जुलाई 2025 को पुलिस बल, आर. आई.- पटवारी और जेसीबी मशीन लेकर उनके घर को कब्ज़ा दिलाकर मकान तोड़ने की कोशिश की गई।

मौके पर आर. आई.- पटवारी द्वारा की गई भूमि जांच सीमांकन चिन्हांकन में यह स्पष्ट पाया गया कि जिस भूमि (खसरा नंबर 455/6) को लेकर कार्यवाही की जा रही थी, वह पहले से ही जगन्नाथ ठाकुर के परिवार के कब्जे पाया गया और शिकायतकर्ता परिवार की कोई गलती नहीं है।

आर.आई.-पटवारी जांच रिपोर्ट के बाद मामले में न्यायालयीन कार्यवाही भी स्थगित हो गई, लेकिन इसके बावजूद पीड़ित परिवार का आरोप है कि जगन्नाथ ठाकुर और उनके परिजन लगातार उन्हें मानसिक, सामाजिक और कानूनी रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

जगन्नाथ ठाकुर

दलित परिवार के उजड़ने की आशंका, प्रशासन से लगाई गुहार

पीड़ित परिवार का कहना है कि दुकान- मकान पूरे आशियाना को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनका पूरा परिवार घर से बेघर हो सकता है। इससे उन्हें मानसिक, शारीरिक और सामाजिक तनाव झेलना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व कर्मचारियों द्वारा किए गए दस्तावेज़ कूटरचना की बार-बार शिकायत देने के बावजूद अभी तक जगन्नाथ ठाकुर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, बल्कि झूठे प्रकरणों में उन्हें ही फंसाया जा रहा है।

प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग

दलित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित ऐक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें उनके न्यायोचित अधिकारों से वंचित न किया जाए और उनका परिवार सुरक्षित रूप से रह सके।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...