सारंगढ

सारंगढ़ बिलाइगढ़ पुलिस के द्वारा 36वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 शुभारम्भ किया गया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन मे  अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती  निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू व एसडीओपी अविनाश मिश्रा के द्वारा 36वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2025 का शुभारम्भ सीपीएम कॉलेज के विद्यार्थीयों को सड़क सुरक्षा नियम के प्रति जागरूक करते हुए किया गया। जिसमे यातायात नियमों के सम्बंध मे जानकरी दी गई और यातायात के नियमो का पालन करने सभी को प्रतिबद्ध किया गया  तथा  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2025 के तहत जनवरी माह मे विभिन्न माध्यमो से लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सभी थाना स्तर पर किया जायेगा।
सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के साथ जनजागरूकता रैली, सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, लाइसेंस शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज व स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्लोगन, नुक्कड़ नाटक,निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
इसके साथ ही लोगों के बीच सड़क सुरक्षा की समस्याओं तथा समाधान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
यह जागरूकता अभियान सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।
सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ में सीपीएम कालेज के शिक्षकगण व 70-80 विद्यार्थी शामिल हुए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...