सारंगढ

151 kg गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, पूर्व विधायक के दामाद भी थे सामिल,पढ़े पूरी खबर।

गांजा तस्करी में पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद भी सामिल थे।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – दिनांक 20.12.2024 के रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ था कि एक सफेद रंग के इनोवा वाहन से उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में गांजा की तस्करी होने वाली है। सूचना पर जिले के सरहदी थानों एवं साइबर सेल को अलर्ट किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 20-21.12.2024 की मध्य रात्रि में थाना डोंगरीपाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम झाल के पास बार्डर में उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर से आ रही एक सफेद रंग की इनोवा वाहन कमांक CG06 GV8111 को पुलिस द्वारा रोकने पर पुलिस को देख कर तेज रफ्तार से भागने लगा पुलिस द्वारा उक्त इनोवा को पीछा करने पर इनोवा वाहन का चालक वाहन को ग्राम झाल के जंगल में मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था। वाहन की तलाशी लेने पर उक्त इनोवा वाहन में 06 बोरियों में भरा 151 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 70/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। फरार आरोपी के संबंध में वाहन की जानकारी प्राप्त कर वाहन स्वामी अंकित नंद निवासी महासमुन्द से पुछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त वाहन को सूर्यकांत नाग द्वारा लेकर जाना बताया गया। थाना डोंगरीपाली एवं जिला साइबर टीम द्वारा सूर्यकांत नाग का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। तकनीकि विश्लेषण के आधार पर सूर्यकांत नाग के साथी क्षमानिधी साहू पिता लालसाय साहू निवासी चारभांठा थाना सिंघोड़ा जिला महासमुन्द से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना दिनांक को सूर्यकांत नाग द्वारा लाये जा रहे गांजा को बार्डर में पायलेटिंग करना स्वीकार किया गया जिसके एवज में सूर्यकांत नाग के द्वारा क्षमानिधी साहू को 5 हजार रूपय अपने बैंक खाते से क्षमानीधी साहू के बैंक खाते में फोन पे से 20 तारीख को रूपये ट्रांसफर किया था।

सूर्यकांत नाग पुलिस के पकड़े जाने के डर से लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आज दिनांक 26.12.2024 को सूर्यकांत नाग को जिला बलांगिर उड़ीसा से थाना डोंगरीपाली एवं साइबर टीम द्वारा पकड़ा गया है। उसके द्वारा क्षमानिधी के सहयोग से उक्त गांजे का परिवहन करना स्वीकार किया गया है पकड़े गये दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

सूर्यकांत नाग पूर्व में भी थाना आमानाका जिला रायपुर में गांजा तस्करी के प्रकरण में जेल जा चुका है।

प्रकरण में उक्त गांजा के तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों तथा फार्वड-बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में भी विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के विवरण-

01. सूर्यकांत नाग पिता शंभूलाल नाग निवासी चारामा, उत्तर बस्तर कांकेर हाल-महासमुन्द छ०ग०।

02. क्षमानिधी साहू पिता लालसाय साहू निवासी चारभांठा थाना सिंघोड़ा जिला महासमुन्द छ०ग०

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...