रायगढ़

स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत – ऐतिहासिक समाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।

रायगढ़ – दिनांक 14-11-2024 को स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय रायगढ़ में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत नामक शीर्षक से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डॉ. • डी.के. मिश्रा, प्राचार्य की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामजीत राम, जिला रोजगार अधिकारी, विशिष्ट अतिथि श्री राधेश्याम, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्य वक्ता अनिरूद्ध भट्ट पी. डब्ल्यू डी. रायगढ़ में पदस्थ एवं स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना छ.ग. का राज्यगीत एवं रानी दुर्गावती. शहीद वीर नारायण सिंह भगवान बिरसा मुंडा इत्यादि के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा आदिवासी समाज के गौरव के संबंध में विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक श्री मनीष कुमार एवं सुश्री शिवानी पटनायक के द्वारा संपन्न किया गया।

मुख्य वक्ता अनिरुद्ध भट्ट , प्राचार्य डाक्टर डी के मिश्रा, संयोजक मनीष कुमार, सहसंयोजक शिवानी पटनायक ,  रेणु गुप्ता, प्रज्ञा सिंह ,विशाला तिवारी एवं सभी छात्र एवं छात्राओं कार्यक्रम में शामिल हुए

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...