सारंगढ

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री का शव यात्रा कल,….अजा वर्ग की महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में होगा प्रदर्शन।

सारंगढ़। महासमुन्द जिले में प्रदेश की अनुसूचित जाति वर्ग (सतनामी समाज) की बेटी के साथ दुर्व्यवहार किये जाने के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शव यात्रा निकाला जाएगा,
प्रदेश के रसोईया संघ के द्वारा अपने जायज मांगो को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसका दमन सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
इस विषय में भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरिनाथ खूंटे ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग महिला के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर महिला के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा महिला को घसीटते हुये महिला के अश्मिता के साथ खिलवाड़ करते हुये शर्मनाक कृत्य एवं दुर्व्यवहार किया गया है। जिस घटना से अनुसूचित जाति वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है।

खूंटे ने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस पार्टी की सरकार आयी है, तब से महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रसाईया संघ के प्रांताध्यक्ष के साथ किये गये दुर्व्यहार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शव यात्रा दिनांक- 15/04/2023 को समय 4.00 बजे केशरवानी भवन से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुये भारतमाता चौक तक निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन।