बिलासपुर

बिलासपुर में चल रहे अवैध अहाता भी शहर का माहौल खराब कर रहे है?

पुलिस ही नही आबकारी विभाग भी दोषी है शहर में अपराध बढ़ाने में?

मैं आदमी हूँ कोई फ़रिश्ता नहीं हुज़ूर ।
मैं आज पी कर शैतान न जाने कैसे बन गया।।

(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर-: शहर में बढ़ते अपराध की समस्या से ग्रसित शहर की जनता को आखिर कब निजात मिलेगी ये पता नही लेकिन आये दिन शहर में कोई न कोई आपराधिक घटना शहर में डर पैदा कर रहा है । विगत दिनों ऐसी कई घटनाएं हुई जिससे शहर का माहौल खराब हो गया है निष्क्रिय पड़ी पुलिस कब एक्शन में आएगी भगवान ही जाने शहर में बढ़ते अपराध का सबसे प्रमुख कारण नशा है जो खुलेआम बिक रहा है पुलिस एवं आबकारी अंकुश नही लगा पा रहे है ।
शहर में जितनी अंग्रेजी,देशी शराब दुकान है सब के आसपास अवैध अहाता आप देख सकते है जो कि पूर्ण रूप से अवैध है जिनको संरक्षण किसका है ये बताने की बात नही, क्या पुलिस ,आबकारी को ये अवैध अहाता नही दिखता जिसमे रोज न जाने सैकड़ो की तादात में लोग बैठकर अवैध रूप से शराब का सेवन कर रहे है । इन शराब के आहाता में भीड़ देखते ही बनती है इसमे न जाने कितने अपराधी किस्म के लोग आते जाते है जो शहर में अपराध को अंजाम दे भी रहे हो लेकिन इन पर अंकुश लगाने वाले पुलिस और आबकारी विभाग इतने मेहरबान क्यो ये आहाता वो चाहे लिंक रोड में शराब दुकान के पास हो,व्यापार विहार रोड पर स्थित शराब दुकान हो,वही कोनी,सरकंडा शनिचरी, तोरवा,तारबाहर,सिरगिट्टी, तिफरा,उसलापुर सभी जगह आप देख सकते है ये अवैध अहाता सड़को पर शराब के नशे में लोगो को देखा जा सकता है जो अपराध बढ़ने का सबसे बड़ा कारण भी बनता है ।

बिलासपुर पुलिस जितनी जिम्मेदार उतना जिम्मेदार आबकारी भी है-:

शहर में शराब के अवैध आहाता सिर्फ चालू ही नही अपराध को बढ़ावा दे रहे जिसकी जानकारी आबकारी,पुलिस दोनों को है लेकिन इन पर कार्यवाही न तो पुलिस करती है और न ही आबकारी विभाग इन अहातों में सैकड़ों के तादात में अपराधी भी आते होंगे जो शहर में उपद्रव,अपराध को अंजाम देते है जब इस प्रकार खुलेआम अवैध आहाता चलते रहेंगे और पुलिस ,आबकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे तो शहर में।अपराध तो बढेगा ही जरूरत है तो इन अवैध अहातों को बंद करने की लेकिन इसे बंद करना न तो पुलिस के बस में है और न ही आबकारी के ?

आखिर पुलिस और आबकारी क्यों बन्द नही करा सकते आहाता ये अगले अंक में हम बतायेंगे किस राजनीतिक पार्टी के छत्र छाया में पल रहा है ये अवैध धंधा ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?