सारंगढ

शासकीय उचित मूल्य की दुकान पासीद में चावल गबन,,चावल चोर बना पासीद के दुकान संचालक?

सारंगढ़:- सारंगढ़ अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पासीद में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलने वाले बोनस चावल को सुभद्रा ज्योति महिला स्व.सहायता समूह में चावल गबन का मामला सामने आया है। वहीं इसकी शिकायत खाद्य अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से दिया गया था। खाद्य अधिकारी का कहना था कि तत्काल जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कहि गई थी। परन्तु आज प्रयत्न तक पासीद में किसी प्रकार की कोई जांच नहीं किया गया है और न ही गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आने वाले प्राथमिकता व अंत्योदय कार्डधारक हितग्राहियों को उनके हक के बोनस चावल वितरण किया गया है। आपको बता दे ,सुभद्रा ज्योति महिला स्व.सहायता समूह के अध्यक्ष के पति पासिद में सरपंच भी है,वही राशन दुकान संचालन कर्ता पासिद सरपंच ही है। राशनकार्ड हितग्राहियों के बोनस चावल को समूह के अध्यक्ष व संचालन कर्ता सरपंच होने का फायदा उठाते राशनकार्ड हितग्राहियों के हक के साथ खिलवाड़ कर रहें है ,साथ ही साथ संबंधित अधिकारी को अवगत होने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही या जाँच नही किया गया है। देखना यह है कि खाद्य अधिकारी को अवगत होने के बाद भी कार्यवाही हो पाती है या नहीं?

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।