Uncategorized
भटगांव में गौटिया इंडेन द्वारा सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ सम्पन्न।

बिलाईगढ़ :- जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ तहसील बिलाईगढ़ भटगांव में गौटिया इंडेन द्वारा ब्राह्मण पारा वार्ड में सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया व कांपोजिट सिलेंडर का प्रदर्शन किया गया । सुरक्षा गोष्ठी में रसोई गैस के सुरक्षित इस्तेमाल सुरक्षा होज व एलपीजी की बचत के बारे में बताया गया । गोष्ठी में नए थर्मल स्टोव का प्रदर्शन भी किया गया। इंडियन ऑयल द्वारा नए उत्पाद कांपोजिट सिलेंडर के बारे में भी उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई तथा समय पर सुरक्षा होज हर पांच वर्ष में बदलने का आग्रह किया गया। सुरक्षा गोष्ठी में वार्ड की गृहणियां तथा जनप्रतिनिधि पार्षद श्रीमती नवीन वैष्णव उपस्थित थे । गोटिया इंडेन के स्टाफ ने सुरक्षा गोष्ठी में नए कंपोजित सिलेंडर, नए थर्मल स्टोव , सुरक्षा होज आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी।





