सारंगढ

सहसपुर सोसाइटी में प्रबंधक यूरिया खाद में किया कालाबाजारी, किसानों के नाम से फर्जी वितरण चढ़ा कर ठेका में बेचा किसानों का यूरिया,फिर कर्ज में आया किसान…?

सारंगढ़। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सरकार बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका प्रदेश के किसानों का रहा है। आज वही किसान अपने खेत में पैदावार बढ़ाने के लिए खाद की किल्लत से जूझ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी से
बता दें की सारंगढ़ क्षेत्र के सेवा सहकारी समितियों में प्रयाप्त मात्रा में खाद सप्लाई किया गया था किंतु समितियों के प्रबंधक द्वारा खाद में कालाबाजारी कर किसानों का हिस्सा व्यापारियों को बेचा गया है।
ऐसा ही मामला सामने आया है सारंगढ़ के सेवा सहकारी समिति मर्यादित सहसपुर में जहां पर प्रबंधक के द्वारा किसानों के खाद को कोचियों व फुटकर व्यापारियों में बेच दिया गया है?

किसानों से लगातार शिकायत मिलने पर इसी विषय में हमारी मीडिया की टीम ने प्रबंधक से बात किया जहां पर प्रबंधक से किसानों को वितरण किया गया खाद की सूची चाही गई जिस पर प्रबंधक गोल मोल जवाब बना कर मामले को निपटाने की बात करता है।
ज्ञात हो कि प्रबंधक ने सहसपुर सहित अन्य ग्रामों के किसानों के नाम पर खाद वितरण कर दिया गया है जबकि वस्तुस्थिति में इन किसानों को खाद प्रदाय किया ही नहीं गया है?
इस तरह प्रबंधक के द्वारा किसानों के खाद को बेच कर लाखो रुपए का माल अंदर किया गया है, उक्त मामले का सूक्ष्म जांच किया जाए तो लाखो का मामला उजागर होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।