सारंगढ़,ग्राम पंचायत चंदाई में शासकीय संपत्ति के सौदा कर शासकीय भूमि का किया जा रहा है बंदर बाट! भाग१

सारंगढ़:-भू माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए भले ही प्रशासन सख्त से सख्त कार्यवाही कर रहा हो बावजूद उसके माफियाओं नेटवर्क ना ही कमजोर पड़ रहा है और न ही इनके कारोबार में कमी आ रही है आलम यह है कि माफिया इस कदर सक्रिय है कि मोटे दामों पर शासकीय भूमि को ना सिर्फ बेच रहे हैं बल्कि कहीं आदिवासी के नाम पर तो कहीं शासकीय रकवे के दस्तावेज कराकर मोटी कमाई कर रहे हैं।कुछ ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत चंदाई का सामने आया है जहाँ चंदाई निवासी व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि की बंदरबाट करने में लगा हुआ है खास बात यह है कि उक्त माफिया ने अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को इस जमीन में काबिज कराकर लाखों की कमाई भी कर चुका है।
जमीन का भौतिक स्थिति
दरअसल बीते कुछ वर्षों में जिस तरह से जमीन के दामों में वृद्धि हुई है उससे कई भू सौदागर इस धंधे में उतर गये है जो शहर के व्यस्ततम इलाकों से लेकर तमाम इलाकों में जमीन बेचनें की बात करते मिल जाएंगे ,इन सभी विक्रेताओं में कई तो ऐसे है जिनके बताये भूमाफियाओं की स्थिति भौतिक सत्यापन की जाए तो स्थितियां कुछ और ही निकलेगी।एक ऐसी ही भूमि चंदाई रोड से लगी हुई है जहाँ चंदाई निवासी व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर ना सिर्फ बेख़ौफ़ कब्जा किये हुये है बल्कि उक्त भूमि को अपना बता कर कई लोगों को विक्रय कर लाखों का कमाई भी कर चुका है।
भाग २ में होगा उक्त व्यति के नाम व खसरा नंबर सहित खुलासा।।




