सिंघनपुर शासकीय उचित मूल्य की दुकान के घोटाले का पर्दाफाश।

रायगढ़/सारंगढ़:- रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने सुलोचना महिला स्व.सहायता समूह सिंघनपुर को निलंबित का आदेश जारी किया गया है। लेकिन
रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के आदेश के बाउजूद भी सुलोचना महिला स्व.सहायता समूह सिंघनपुर में स्टॉक व बारदाना के घोटाला में कार्यवाही में इंतिजार किस बात का?
एक नजर सिंघनपुर सुलोचना महिला स्व.सहायता समूह के बंदर बाट के ऊपर
ग्राम पंचायत सिंघनपुर सुलोचना महिला स्व.सहायता समूह उचित मूल्य के दुकान में लाखों रूपयों की घोटाला सामने नजर आया है। आपको बता की वहाँ 96.82क्विंटल चावल स्टॉक में घोषणा पत्र के माध्यम से बताया गया है आखिर में 96.82क्विंटल चावल स्टॉक में बताया क्यो जा रहा है कही ऐसा तो नही है कि वितरण करता के द्वारा राशनकार्ड धारक को चावल देते समय कम मात्र में दिया जाता है, रही बात 96.82 क्विंटल चावल की तो सरकार के द्वारा मिल से उसी चावल को 32 रुपये प्रति कि.लो.ग्राम में खरीद कर दिया जाता है सही मायने में देखे तो 308324रु.अनुमानित राशि का रागनी स्व.सहायता समूह के द्वारा सरकार को बड़ी रकम से चूना लगाया जा रहा है।

उक्त स्थिति को जानने की कोशिश करें तो रागनी महिला स्व.सहायता समूह में 96.82क्विंटल चावल स्टॉक में आया कहाँ से,अगर चावल स्टॉक में है तो अधिकारी के द्वारा अतिरिक्त चावल इस समूह को। क्यो दिया जाता है?
बारदाना में % का जमा का एक झलक।
यहाँ तक कि इस समूह द्वारा बारदाना में कई मुनाफा कमाने की मंशा से मात्र 4% जमा किया गया है।96% 3437 नग शेष बरदाना में घोटाला किया गया है। अगर शासन इस समूह से वसूली करता है तो 3,78,564अनुमानित राशि का वसूली किया जा सकता है। सुलोचना महिला स्व.सहायता समूह शासकीय उचित मूल्य की दुकान/संचालन कर्ता शासन की राशि को खा कर बैठ गया है?




