रीवांपार शासकीय उचित मूल्य की दुकान का खुला पोल।

सारंगढ़:- ग्राम पंचायत रीवांपार में रागनी महिला स्व.सहायता समूह उचित मूल्य के दुकान में सरकार को लाखों रुपयों की चुना लगाया जा रहा है आपको बता की वहाँ 168.14क्विंटल चावल स्टॉक में घोषणा पत्र के माध्यम से बताया गया है आखिर में 168.14क्विंटल चावल स्टॉक में बताया क्यो जा रहा है कही ऐसा तो नही है कि वितरण करता के द्वारा राशनकार्ड धारक को चावल देते समय कम मात्र में दिया जाता है,या गरीब व्यक्ति का चावल को काट काट कर इतना भारी मात्रा में चावल इकठ्ठा किया गया है।

रही बात 168.14 क्विंटल चावल की तो सरकार के द्वारा मिल से उसी चावल को 32 रुपये प्रति कि.लो.ग्राम में खरीद कर दिया जाता है सही मायने में देखे तो 5,18,000 रु.अनुमानित राशि का रागनी स्व.सहायता समूह के द्वारा सरकार को बड़ी रकम से चूना लगाया जा रहा है
क्या कहतें है रागनी महिला स्व.सहायता समूह के दुकान संचालन कर्ता शिव
जब हमारे मीडिया टीम के द्वारा उचित मूल्य की दुकान राशन समान विक्रेता से दूरभाष के माध्यम के बात किया गया,तो उनके द्वारा बोला गया कि मेरे पास अभी स्टॉक में 200 क्विंटल चावल मौजूदा स्थिति हमेशा रहता है मै किसी भी वक्त कभी भी बता सकता हूँ।
उक्त स्थिति को जानने की कोशिश करें तो रागनी महिला स्व.सहायता समूह में 168.14क्विंटल चावल स्टॉक में आया कहाँ से,,अगर चावल स्टॉक में है तो अधिकारी के द्वारा अतिरिक्त चावल इस समूह को। क्यो दिया जाता है?
ये तो रही बात चावल की ,यहाँ तक कि इस समूह द्वारा बारदाना में कई मुनाफा कमाने की मंशा से 48.25% 1421शेष बरदाना में घोटाला किया गया है। अगर शासन इस समूह से वसूली करता है तो 550000 अनुमानित राशि का वसूली किया जा सकता है। रागनी महिला स्व.सहायता समूह शासकीय उचित मूल्य की दुकान/संचालन कर्ता शिव अनंत शासन की राशि को खा कर बैठ गया है?




