सोनी अजय बंजारे (पार्षद)ने कर्मा पर्व को अपने मुहल्ले व अन्य कई जगहों में हुए सामिल,कर्मा पूजा कर क्षेत्र में दिए बधाई।

सारंगढ़:-कर्मा पर्व 17 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाया गया। जिसमे सोनी अजय बंजारे (पार्षद वार्ड क्रमांक 13) ने हमेशा की तरह इस वर्ष भी रेंजर पारा और सारथी मुहल्ला व सारंगढ़ के अन्य कई मोहल्लों में कर्मा सेनी माई के पूजा कर पूरे क्षेत्र में बधाई दिए।
सारंगढ़ व मुहल्ले के जनताओं ने कर्मा पूजा में पार्षद को अपने साथ सामिल देख कर खुशी से झूम उठे व देर रात कर्मा गाने के साथ खुशी का माहौल बना रहा।
पार्षद सोनी अजय बंजारे,पूजा अर्चना एवं श्रद्धा भाव में हमेशा अपना अहम भूमिका निभाते आये है चाहे कोई सा भी पर्व हो अपने क्षेत्र में ही मनाते है।

करमा पर्व झारखंड के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और काफी लोकप्रिय है. यह पर्व भादो महीने के शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यह पर्व सिर्फ झारखंड में ही नहीं मनाया जाता बल्कि बंगाल, असम, ओड़िशा, तथा छत्तीसगढ़ में भी पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य है बहनों द्वारा भाईयों के सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की जाती है. झारखंड के लोगों की परंपरा रही है कि धान की रोपाई हो जाने के बाद यह पर्व मनाया जाता रहा है.





