ग्राम बरतुंगा में कर्मा पुजा का किया गया आयोजन।।

सारंगढ़- ग्राम पंचायत खुडुभाठा के आश्रित ग्राम बरतुंगा में प्रभाकर जांगडे व ब्रजकिशोर के घर कर्मा पर्व 17 सितंबर दिन शुक्रवार को रात भर पुजा अर्चना व गाना बजाना के साथ मनाया गया। वही 18 सितम्बर को सुबह 11 बजे आस पास कर्मा सेनी दाई को व साथ ही गणेश जी को मांदर झांझ के साथ ग्राम वासियों ने नाचते नाचते हर्षोल्लास के साथ गंगा मैया में विसर्जन किया गया ।।

करमा पर्व झारखंड के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और काफी लोकप्रिय है. यह पर्व भादो महीने के शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यह पर्व सिर्फ झारखंड में ही नहीं मनाया जाता बल्कि बंगाल, असम, ओड़िशा, तथा छत्तीसगढ़ में भी पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य है बहनों द्वारा भाईयों के सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की जाती है. झारखंड के लोगों की परंपरा रही है कि धान की रोपाई हो जाने के बाद यह पर्व मनाया जाता रहा है.






