जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ बालक अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसदा में डी.डी.गैड़वाल प्रधान पाठक द्वारा किया जा रहा है झोलाझाप फर्जी डॉक्टरी…

जांजगीर चांपा:-छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा नर्सिंग एक्ट 2013 के तहत झोलाछाप डॉक्टर करने वाले पर पूर्ण शिकंजा कस चुकी है,बावजूद पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव में झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम बिना डर के क्लीनिक संचालन कर गांव के जनतावों के जान के साथ सीधा खिलवाड़ करते हुए सीधा चिकित्सा विभाग को चैलेंज कर रहे हैं,आपको बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसदा में डी.डी.गैडवाल द्वारा गांव में क्लीनिक संचालन कर रहे हैं जबकि डी.डी. गैड़वाल शासकीय स्कूल अमोदा के प्रधान पाठक भी है उसके बावजूद गांव में रहने वाले भोले भाले जनताओं के साथ जान से खिलवाड़ करने में जरा सा भी डर नहीं है, जब हमें जानकारी हुई तब हमारे मीडिया तीख़ी मिर्चि न्यूज़ के टीम ने जब जाकर न्यूज़ कवरेज किया तब डी.डी. गैड़वाल के घर में सैकड़ों

की तादाद में मेडिसिन और ड्रिप बोतल दिखाई दिए जिसमें फर्जी डॉक्टर ने मीडिया के सामने पल्ला झाड़ते नजर आए हमारी टीम ने संपूर्ण जानकारी की शिकायत दूरभाष के माध्यम से जिला जांजगीर चांपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी है अब देखते हैं इस न्यूज़ प्रसारित के बाद फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या मामले को ठंडे बस्ते में छोड़ दिया जाता है…






