रायगढ़

महिला से छेड़खानी मामले में अधेड़ उम्र का आरोपी गिरफ्तार।

घरघोड़ा पुलिस ने भेजी रिमांड पर

घरघोड़ा:-आज दिनांक 05/08/2021 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा घर घुसकर महिला से छेड़खानी के मामले में अधेड़ उम्र के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 05/08/2021 को थाना घरघोड़ा में एक महिला आकर नावापारा वार्ड क्र. 08 घरघोडा के मोहित पैंकरा द्वारा आज सुबह घर घुसकर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई । महिला बताई कि सुबह करीब 08.30 बजे जब अपने घर में अकेली थी । उस समय मोहित पैंकरा घर घुसकर बेइज्जती करने की नियत से हाथ बांह को पकडकर छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर गला दबाकर मारने की धमकी दिया । तब अपना बचाव कर जोर- जोर से चिल्लाई तो घर के लोग आये और मोहित को पकड़ लिये । तब मोहित अपने को छुडाते हुए भाग गया । पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 242/2021 धारा 452, 354, 354(क), 323 IPC दर्ज कर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा द्वारा स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी कर आरोपी मोहित राम पैंकरा पिता स्व. अघन साय पैंकरा उम्र 59 साल निवासी वार्ड नं0 08 नवापारा घरघोडा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।