सारंगढ

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा चेक डैम? ‘बजरी-डस्ट’ के खेल पर एक्शन, जनपद CEO ने बिठाई जाँच…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में पारदर्शिता के दावों की हवा निकलती नजर आ रही है। जिले के ग्राम पंचायत मुड़पार छोटे में निर्माणाधीन चेक डैम में भारी अनियमितता का मामला गरमा गया है। घटिया निर्माण की खबरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है।

14.67 लाख का बजट और ‘धूल’ का मसाला : लगभग 14 लाख 67 हजार रुपये की लागत से बन रहे इस चेक डैम में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण में मानक मटेरियल (रेत-गिट्टी) के स्थान पर बजरी और डस्ट का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था।

जैसे ही यह मामला सुर्खियों में आया, जनपद पंचायत के आला अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जाँच दल गठित करने का आदेश जारी कर दिया है।

3 दिन के भीतर मांगी गई रिपोर्ट : मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जनपद पंचायत सारंगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) को इस पूरे मामले की गहन जाँच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि :

तकनीकी सहायक के संरक्षण में हो रही इस ‘महा-धांधली’ की जमीनी हकीकत परखी जाए।
जाँच दल को 03 दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।

सवाल : क्या दोषियों पर गिरेगी गाज? – प्रशासनिक गलियारों में इस जाँच को लेकर हलचल तेज है। जहाँ एक ओर ग्रामीणों में घटिया निर्माण को लेकर भारी आक्रोश है, वहीं दूसरी ओर अब सबकी नजरें जाँच टीम की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

बड़ा सवाल यह है कि क्या जाँच टीम निष्पक्ष होकर भ्रष्टाचार को उजागर करेगी, या फिर रसूखदारों के दबाव में जाँच का रुख मोड़ दिया जाएगा?…

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...