रायगढ़

ग्राम पंचायत डूमरमूड़ा एवं गुड़गाहन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

रायगढ़ – ग्राम पंचायत डूमरमूड़ा एवं गुड़गाहन में  दिनांक 25-01-2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , रायगढ़ तथा न्यायपथ लीगल वेलफेयर एसोसिएट्स, रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में
माननीय श्री दिलेश कुमार यादव जी (जिला एवं सत्र न्यायाधीश),
माननीय श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर जी (द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश) एवं माननीय श्री श्याम कुमार साहू जी (पंचम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सान्निध्य में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को माननीय न्यायाधीशों द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम, एस.टी./एस.सी. (अत्याचार निवारण) अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम तथा शराब मुक्ति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

माननीय श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर जी द्वारा ग्रामवासियों को सामान्य विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। वहीं माननीय श्री दिलेश कुमार यादव जी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत डूमरमूड़ा के सरपंच रवि कुमार गुप्ता एवं ग्राम पंचायत गुड़गाहन के सरपंच श्री खितेश्वर गुप्ता जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस अवसर पर न्यायपथ लीगल वेलफेयर एसोसिएट्स, रायगढ़ के अध्यक्ष श्री अजय बघेल जी द्वारा शासन की विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं एवं पोर्टल संबंधी निर्देशों की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। वहीं संगठन के सचिव श्री चैतराम पटेल जी द्वारा के.सी.सी. (किसान क्रेडिट कार्ड) से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?