शक्ति

मिरौनी बैराज में किसान महानदी में बहा, NDRF कर रही सर्च ऑपरेशन।

सक्ती जिले के मरघट्टी गांव में दर्दनाक हादसा — रिपेयरिंग कार्य के दौरान एक साथ छह गेट खोलने से बढ़ा पानी का बहाव, 60 वर्षीय रेशम सिदार बह गए नदी में

सक्ती : जिले के ग्राम पंचायत मरघट्टी से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के 60 वर्षीय किसान रेशम सिदार की महानदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब मिरौनी बैराज के कर्मचारियों ने रिपेयरिंग कार्य के दौरान एक साथ छह गेट खोल दिए, जिससे नदी में अचानक तेज बहाव आ गया और नदी पार कर रहे रेशम सिदार बह गए।

सूत्रों के अनुसार, रेशम सिदार रोज की तरह महानदी के बीच स्थित टापू पर सब्जियों की खेती करने गए थे। दोपहर में वे भोजन के लिए घर लौट रहे थे, तभी तेज पानी के प्रवाह में फंसकर नदी में समा गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हसौद थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल NDRF की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम द्वारा महानदी में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि मिरौनी बैराज में पिछले कुछ दिनों से गेट रिपेयरिंग का काम चल रहा था। उनका आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही से एक साथ छह गेट खोल दिए गए, जबकि नियम के अनुसार गेटों को एक-एक कर खोलना चाहिए ताकि पानी का प्रवाह नियंत्रित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही बताया है और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, हसौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासी का बयान:
अगर बैराज के गेट धीरे-धीरे खोले जाते, तो इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती। यह साफ तौर पर लापरवाही है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...