रायगढ़

अडानी के गुर्गों की गुंडई पर प्रेस क्लब का करारा वार,स्वतंत्रता दिवस पर अडानी समूह के सभी विज्ञापनों का सामूहिक बहिष्कार

प्रेस क्लब का ऐतिहासिक निर्णय , अडानी समूह के अहंकार पर सीधा प्रहार ।

रायगढ़। जिले में पत्रकारों के साथ अडानी कंपनी के गुर्गों द्वारा की गई बदसलूकी और जान से मारने की धमकी पर अब मीडिया जगत ने सीधी और सख्त प्रतिक्रिया दी है। कुछ दिन पहले जिला न्यायालय परिसर में हुई इस शर्मनाक घटना के बाद रायगढ़ प्रेस क्लब ने न केवल तीखी निंदा की, बल्कि पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी रखी। प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी भी दी थी यदि दोषियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो विरोध और तेज होगा। इसी कड़ी में प्रेस क्लब ने आज बड़ा कदम उठाते हुए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अडानी समूह के सभी विज्ञापनों और समाचारों का सामूहिक बहिष्कार कर दिया है।

आज स्वतंत्रता दिवस पर रायगढ़ सहित जिले के किसी भी समाचार पत्र, चैनल या पोर्टल ने अडानी समूह का एक भी विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया। प्रेस क्लब ने इसे अपमान का जवाब और लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक बताया। पत्रकारों ने स्पष्ट कहना है कि यह लड़ाई केवल अपमान का जवाब नहीं, बल्कि खदानों और खनन के खेल में छिपी सच्चाई को जनता के सामने लाने की शुरुआत है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता। सच्चाई पर पर्दा डालने वालों की पोल अब खुलेगी, और यह संघर्ष अंजाम तक जाएगा। प्रेस क्लब का यह निर्णय अडानी समूह के अहंकार पर सीधा प्रहार माना जा रहा है। अब मीडिया जिले में अडानी से जुड़ी सभी गतिविधियों को उजागर करेगा, चाहे वह अवैध खनन हो, पर्यावरणीय उल्लंघन या प्रशासनिक मिलीभगत।

अब रायगढ़ जिले सहित पूरा छत्तीसगढ़ इस ऐतिहासिक बहिष्कार के असर को देखने के लिए तैयार है, जहां मीडिया अपनी कलम को हथियार बनाकर अडानी के रसूख और दबदबे को चुनौती दे रहे हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...