सारंगढ

आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट के लिए 15 अगस्त तक चलेगा महाअभियान।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जुलाई 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेशित किया है कि वह महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से जिले में शेष आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट बनाने का शिविर लगाए, जिसमें जिन नागरिकों का अब तक आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट नहीं हुआ है उनका कार्ड बनाया जाए। यह महाअभियान 15 अगस्त तक जिले में संचालित होगा। पूर्व में मोबाइल ऐप के माध्यम से ईकेवाईसी, आयुष्मान कार्ड पंजीयन का प्रशिक्षण शिक्षक, आधार ऑपरेटर, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों को प्रदान किया जा चुका है एवं उनके द्वारा कार्ड बनाया जाना है। इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनो के सहयोग से प्रचार प्रसार करते हुए संबंधित स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी एवं आधार ऑपरेटर, व्हीएलई का ग्रामवार रोस्टर बनाकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन 15 अगस्त तक किया जाएगा।

विभागों को जिम्मेदारी

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कुछ विभागों को इस कार्य के लिए जिम्मेदारी दी है। आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड अपडेट आदि से वंचितों को महिला एवं बाल विकास विभाग ग्राम पंचायत एवं नगर में आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को शिविर स्थल में लाने हेतु प्रेरित करेंगे। पंचायत विभाग के कर्मचारी ग्राम पंचायत के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने एक दिवस पूर्व मुनादी एवं छूटे हुए ग्रामीणों को शिविर स्थल में लाने हेतु प्रेरित करेंगे। नगरपालिका या नगर पंचायत के कर्मचारी नगरपालिका या नगर पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु एक दिवस पूर्व मुनादी एवं नगरी निकाय के छूटे हुए नागरिकों को शिविर स्थल में लाने हेतु प्रेरित करेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन, ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड हेतु बचे हुए नागरिकों को नामवार जानकारी के साथ भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्य कराएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड नंबर संधारण एवं छूटे हुए बच्चों का चॉइस सेंटर, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर निशुल्क कार्ड बनाएंगे। आधार ऑपरेटर, व्हीएलई, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर आधार अपडेट, अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र (शुल्क हितग्राहियों द्वारा वहन किया जाएगा) एवं आयुष्मान कार्ड का निशुल्क पंजीयन करेंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...