शक्ति

अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसान व ग्रामीणों ने कार्यपालन अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन।

दस दिवस के अंदर मांग पूरी नहीं हुई तो छपोरा सब स्टेशन घेराव करने का किया ऐलान।

सक्ती – सक्ती जिले के ग्राम पंचायत धमनी का मामला सामने आया जहां लाइन विभाग की बिजली कटौती से परेशान होकर ग्राम धमनी के किसान और ग्रामीणों ने सब स्टेशन छपोरा और नरियरा सब स्टेशन के बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है साथ ही ग्रामीणों ने कार्यपालन अभियंता सक्ती के नाम सहा. अभियंता हसौद के द्वारा ज्ञापन दिया है ग्रामीणों ने बताया कि नरियरा सब स्टेशन में बार-बार लाइट बंद होने की समस्या के कारण किसान और ग्रामवासियों को काफी परेशानी हो रही है और हमारे दैनिक जीवन पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है साथ ही बिजली विभाग के द्वारा मानसून आने से पहले मेंटेनेंस नहीं करने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है कई जगह तो ऐसे हैं जहां एबी स्विच की जरूरत है वहां डायरेक्ट कर लाइन दिया जा रहा हैं ग्रामीणों ने बताया है कि नरियरा सब स्टेशन की जंफ्फर को बाईपास करके डायरेक्ट लाइन दिया जा रहा है जो पूर्णतः गलत है और ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ा सा हवा चलने पर ही लाइन बंद हो जाती है और घंटो बाद आती है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हम सभी ग्राम वासियों ने बिजली विभाग की उच्च अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से अपना समस्या बताएं हैं अगर हमारी समस्याओं का निराकरण 10 दिवस में नहीं होती है तो हम सब ग्रामवासी और किसान मिलकर छपोरा सब स्टेशन का घेराव करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी अब देखना या होगा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं की मांग पूरा कर पाती है या आंदोलन का रास्ता देखेगी।

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

नरियरा सब स्टेशन की बिजली कटौती से किसान सहित ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है जिसको लेकर हम लोगों ने बिजली की समस्या का निराकरण करने के लिए कार्यपालन अभियंता सक्ती को सहा. अभियंता के मध्यम से आवेदन दिए हैं अगर समस्या का समाधान नहीं होती है तो फिर आगे आंदोलन करेंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...