सारंगढ

शिक्षा का अधिकार हर बेटी का हक-रमाशंकर साहू प्रधान पाठक

सारंगढ़-बिलाईगढ़- शिक्षा एक मौलिक अधिकार है और हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए। शैक्षिक सामग्री की कमी के कारण कई छात्राएं स्कूल छोड़ने पर मजबूर हो जातेहैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह के प्रधान पाठक श्री रमाशंकर साहू जी के द्वारा आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्ग के 6 बेटियों को गोद लेकर कक्षा 12 वीं तक के अध्ययन की समस्त खर्च उठाने का वीणा उठाया है। लगातार कई वर्षों से उन्हें शिक्षा सत्र की शुरुआत में शिक्षण सामग्री प्रदान करते आ रहे हैं इसी तारतम्य में आज दिनांक 16.07.2025 को शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह में सरपंच, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में कुमारी पुष्पा निषाद कक्षा नवमी, कुमारी खीरबाई चक्रवर्ती कक्षा आठवीं, कुमारी राधा चक्रवर्ती कक्षा सातवीं, कुमारी भावना टंडन कक्षा सातवीं, कुमारी ठनिता राठिया कक्षा छठवीं, कुमारी बैजन्ती चक्रवर्ती को उनकी पढ़ाई हेतु आवश्यक सामग्री पुस्तक, कॉपी, पेन, यूनिफॉर्म ,जूता, मोजा, टाई, बेल्ट ,बैग ,फीस आदि प्रदान किया गया। शैक्षिक सामग्री प्राप्त कर बेटियां बहुत खुश हुई एवं खूब मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने का संकल्प लिये । तथा शाला प्रवेश उत्सव के रूप में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर पुष्प देकर स्वागत किया गया। उन्हें नया यूनिफॉर्म, टाई ,बेल्ट, पुस्तक कॉपी ,पहाड़ पुस्तक शीश पेन एवं मिष्ठान वितरण किया गया!

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
"पहले पुनर्वास, फिर खदान विस्तार" : बरौद में SECL के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट