सारंगढ

बाज़ार में पत्रकार पर हमला, बदमाशों ने किया गर्दन पर वार, बाल बाल बचा युवा कलमकार..

नशे में धुत्त आदतन बदमाश बसित सिदार और उसके साथियीं ने दिया वारदात को अंजाम…

अपराधी पुलिस के पहुंच से बाहर…

सारंगढ़: जिला बनने के बाद आम जनता को उम्मीद थी कि जब पुलिस और प्रशासन से जनता की दूरी कम होगी जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा लेकिन इसके विपरीत जिस तरह चाकुबाजी और मारपीट कि घटना हों रही है लोगों के मन में हमेशा दहशत का माहौल घर करने लग गया है।

बाज़ार में शरेआम पत्रकार पर हमला –

मंगलवार को अंचल के घौठला बड़े बाज़ार मे शाम तकरीबन 06 बजे पत्रकार जगन्नाथ बैरागी अपने माताजी एवं भतीजी के साथ बाज़ार गये थे होटल मे नास्ता लेते वक्त शराब के नशे मे धुत्त बसित सिदार नामक युवक अपने ही खड़ी गाडी से नीचे गिर गया। नशे के हालत मे पत्रकार की खड़ी कार को देखकर यहा क्यो खड़ा किया है कहकर गाली गलौच करने लगा प्रतिउत्तर मे जब पत्रकार द्वारा अश्लील गाली देने से मना करने पर बसित सिदार नामक युवक ने किसी नुकीली चीज से जान से मारने की नियत से गले मे वार कर दिया एवं उसके साथी आनंद बरेठ नामक युवक ने बसित सिदार का साथ देते हुए पत्रकार से गाली और मारपीट मे साथ दिया। वहा उपस्थित लोगों ने बीच बचाव कर पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित की।

बदमाशों पर नही रहा पुलिस और कानून का खौफ –

जिस तरह भरे बाज़ार में दो बदमाशो द्वारा पत्रकार के गले में दिन दहाड़े हमला कर गाली गलौच की गई इससे साफ प्रतित होता है कि अब शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी बदमाशो के मन में पुलिस और कानून का कोई भय नही बचा है! जब ये अपराधी एक पत्रकार पर जामलेवा हमला करने से नही हिचके ऐसे लोग आम नागरिकों पर किस तरह हमलावर हों सकते है साफ प्रतित होता है।

घौठला गाँव आने पर दी जान से मारने की धमकी –

बदमाशों के लिए शायद किसी को मारना पीटना या धमकी देना आदतन और सहज़ बात होगी इसलिए भरे बाज़ार पत्रकार को कभी बाज़ार बड़े गाँव आने पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी तक दे डाली।

पत्रकारों ने थाने जाकर कराया अपराध दर्ज –

पत्रकार साथी पर हमले की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ कोतवाली जब अखिल भारतीय पत्रकार संघ मन अध्यक्ष नरेश चौहान एवं जिला प्रेस क्लब के सचिव संतोष चौहान एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के कलमकारों ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों पर कार्रवाई की बात थाना प्रभारी से की जिस पर कोतवाली थाना मे मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर मुलायजा के उपरान्त बदमाशों के नाम पर एफआईआर दर्ज किया है।

क्या कहते हैँ थाना प्रभारी –

आपलोगों के शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध हों चुका है अपराधी जल्द ही कानून के गिरफ्त में होंगे, उचित जांच कर अवश्य कार्रवाई होगी।

गाँव का कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नही – सरपंच पति

बाज़ार बड़े पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश (अम्बू) पटेल ने मीडिया को कहा जब मुझे भी सूचना मिली जब हमारे गांव के बसीत सिदार और आनंद नामक नामक युवकों द्वारा  पत्रकार पर नशे की हालत पर हमला किया गया जो की निंदनीय है हम पत्रकार एवं कानून के साथ है ऐसे लोगों पर ग्राम स्तर में भी कार्रवाई होगी, कानून से बढ़कर कोई नही हों सकता।

नशे का आदी एव आदतन बदमाश है बसित सिदार – पूर्व सरपंच

भूतपूर्व सरपंच प्रतिनिधि देवनारायण पटेल ने बताया की बसित सिदार आये दिन नशे में चूर रहता है एवं बदमाश  नेचर का व्यक्ति है ऐसे लोगों की वजह से गांव की छवि धूमिल होती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...