सारंगढ

जनसमस्याओं के निराकरण और मांगों को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रहा है सुशासन तिहार।

बोन्दा में समाधान शिविर संपन्न।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में सरिया तहसील के ग्राम पंचायत बोन्दा में आयोजित समाधान शिविर ने जनसमाधान के मूल सिद्धांतों को साकार किया है। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और मांगों का त्वरित निराकरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि समाधान शिविर में शामिल हुए। सुशासन तिहार के प्रथम चरण से प्राप्त आवेदनों का तत्काल समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की गई। शिविर में राजस्व, पंचायत, ग्रामीण विकास, वन, स्वास्थ्य, विद्युत, कृषि, शिक्षा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान शिविर में लोगों के राशन कार्ड, पेंशन, पानी, पीएम आवास, कृषि विभाग, चिकित्सा सुविधा और भूमि विवाद जैसे मुद्दों को प्रमुखता से निपटान किया गया।

इस समाधान शिविर में बोन्दा ,मानिकपुर, छेवारीपाली, बरगांव, साल्हेओना, नौघटा, बिलाईगढ़ अ, पिहरा, कंटगपाली अ, बुदबुदा, पंचधार, महाराजपुर, भिखमपुरा, गोवरसिंहा के मांग एवं शिकायत के आवेदन प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया है। 


योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें खाद्य विभाग द्वारा 58 लोगों को राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा  30 कीटनाशक सूक्ष्म पोषक तत्व वितरण, उद्यानिकी विभाग द्वारा 18 पौधा वितरण, पंचायत विभाग द्वारा 16 लोगों को शौचालय स्वीकृति, श्रम विभाग द्वारा 14 श्रम कार्ड वितरण सहित181 लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल जनता और सरकार के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी साबित हो रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को नया आयाम मिल रहा है। यह आयोजन शासन को जनता के द्वार तक ले जाने की एक सफल कोशिश है, जिसे आम लोगों का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय  नायक  जिला पंचायत महिला  बाल विकास सभापति शसरिता नायक,जनपद सदस्य चंदा मिरी, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जनपद सीईओ अजय पटेल, चक्रधर नायक, शिशुपाल साहू, कमलेश कुमार मेहरा सहित स्थानीय जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
"पहले पुनर्वास, फिर खदान विस्तार" : बरौद में SECL के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट