सारंगढ

04 आरोपियों के कब्जे से कुल 120 लीटर महुआ शराब जप्त।

अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्यवाही

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक आँजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 

1./ अप0क्रं0 227/2025 धारा- 34(2)59(क)आबकारी एक्ट में दिनांक-  20.05.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि कमलानगर सारंगढ़ में एक व्यक्ति अपने घर के परछी में अवैध शराब बिक्री हेतु छिपा कर रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल कमलानगर सारंगढ़ जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, एक व्यक्ति घर में उपस्थित मिला जिसमे शिव सिदार पिता मनबोध सिदार उम्र 50 वर्ष सा0 कमलानगर के पास से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 6000 रू0 को  मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद आरोपी को विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

2./  अप0क्रं0 228/2025 धारा- 34(2)59(क)आबकारी एक्ट में दिनांक-20.05.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम कोतरी में घर आंगन में अवैध शराब बना कर बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल कोतरी जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां  (1) शिव शंकर जांगड़े पिता गनपत जांगड़े उम्र 48 वर्ष (2) गौरी शंकर जांगड़े पिता गनपत जांगड़े उम्र 50 वर्ष (3) रम्भा देवी जांगड़े पति शिवशंकर जांगड़े उम्र 45 वर्ष साकिनान कोतरी के कब्जे से कुल 90 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 08 नग सिल्वर गंज एवं प्लास्टिक का हत्थावाला 40 लीटर क्षमता वाली खाली बाल्टी 35 नग जुमला कीमती- 18,000 रू0 को  मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद आरोपीगणो को विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की सयुंक्त टीम की प्रमुख भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
"पहले पुनर्वास, फिर खदान विस्तार" : बरौद में SECL के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट