सारंगढ

टिमरलगा खनिज जांच चौकी – खनिज माफियाओं का अड्डा

सारंगढ़।
खनिज माफियाओं की बेलगाम गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्थापित टिमरलगा खनिज जांच चौकी आज खुद अवैध कारोबार का गढ़ बन चुकी है। चौकी पर पदस्थ अधिकारी तो हमेशा नदारद रहते हैं, जबकि उनकी जगह किराये का कर्मचारी पूरी कमान संभाल रहा है।


इस चौकी में खुलेआम चल रहा है टोकन का खेल – ट्रक, डंपर और ट्रैक्टरों से वसूली कर उन्हें हरे झंडे के साथ रवाना कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ से निकलने वाले वाहनों के पास असली कागज़ात कम और फर्जी रायल्टी पर्चियाँ ज्यादा होती हैं। यह पूरा खेल अधिकारियों की नज़रों के सामने हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है।


अवैध उगाही का जाल-
स्थानीय सूत्र बताते हैं कि रोज़ाना लाखों रुपये की वसूली हो रही है। यह रकम सीधे माफियाओं और चौकी पर बैठे दलालों की जेब में जाती है। खनिज विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं—क्या विभाग वाकई कानून लागू कर रहा है या फिर पूरा सिस्टम माफियाओं की जेब में कैद हो चुका है?

जनता का आक्रोश
ग्रामीणों और आम नागरिकों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि चौकी की स्थापना पारदर्शी खनन और नियम पालन के लिए हुई थी, लेकिन आज यह चौकी अवैध उगाही और भ्रष्टाचार की प्रतीक बन चुकी है। “यहाँ बिना पैसे दिए कोई गाड़ी नहीं निकल सकती, चाहे उसके पास असली रायल्टी हो या नहीं,” एक स्थानीय व्यापारी ने बताया।

प्रशासन पर सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शासन और प्रशासन इस खेल से अनजान हैं या जानबूझकर आँखें मूंदे बैठे हैं? जनता की नज़रें अब इस पर टिकी हैं कि आखिर कब इस चौकी को माफियाओं की पकड़ से मुक्त कराया जाएगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...