सारंगढ

चोरी के तीन आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे,आरोपियों के कब्जे से बरामद 132560 रूपये के सामान व नगद रकम हुए बरामद।

कोतवाली पुलिस को मिली चोरी के प्रकरणो में बड़ी सफलता।

चोरी के 5 प्रकरणों का किया गया निराकरण।

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा चोरी की घटनाओं  पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली कामिल हक के  कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा थाना क्षेत्रअंतर्गत विभिन्न स्थानों मे चोरी किये गए आरोपियों क़ो पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई कि (1.)दिनांक 12.04.2025 क़ो साराडीह निवासी हेमसागर सादावर्ती के दुकान से नगदी रकम व राजश्री, पान बाहर, सिगरेट व अन्य वस्तु,
(2.)दिनांक 14.04.2025 क़ो बासिनबहरा निवासी  विजय कुमार मनहर के घर से नगदी रकम व सोना चांदी के जेवरात,
(3.) दिनांक 21.04.2025 क़ो अमित किराना दुकान से नगदी रकम व राजश्री गुटखा,
(4.) दिनांक 08.05.2025 क़ो बासिनबहरा मे मुकेश कर्ष के किराना दुकान से नगदी रकम व राजश्री, विमल व अन्य सामान तथा उसी दिन
(5.)बासिनबहरा निवासी मनोज साहू के किराना दुकान से नगदी रकम व एक मोबाइल फ़ोन की चोरी की गई थी जिसमे उक्त चोरी के आरोपी क़ो पकड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एवं  मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चोरी करने वाले चोरी के आरोपी रमेश यादव, दिनेश यादव व अशोक पुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनके कब्जे से चोरी किए गए नगदी रकम, सोने के जेवरात ,राजश्री,विमल गुटका, एक सायक़ल,चिल्हर पैसे जुमला करीबन 132560 रूपये को जप्त किया गया तथा उक्त आरोपियों द्वारा अपराध कबूल करने पर विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया प्रकरण में एक अन्य आरोपी मनोहर यादव फरार हैं
           उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, उप निरी. अमृत भार्गव, कैलाश जांगड़े, महेंद्र मार्को, गजानंद पटेल, सुरेंद्र पटेल, भुवनेश्वर चंद्र, सुरेश आनंद, दिलीप तेंदुए व थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...