सारंगढ

जल जीवन मिशन के ठेकेदार की मनमानी से खुडूभाठा व बरतुंगा गांव वाले हैं परेशान।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की योजना में कई जगहों पर पाइप लाइनें बिछाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीच पाइप बिछाने के नाम पर गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जो अभी तक वैसे ही बने हुए हैं। बारिश के चलते इन गड्डों में पानी जमा हो जाता हैं।
सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर पाइप लाइनें बिछाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग के अनुसार गांव-गांव में पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछायी गई है। वहीं खुडूभाठा से बरतुंगा पहुंच मार्ग जहां एक गाँव से दूसरे गाँव होकर जाना पड़ता है जिसको जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा लगभग 11 माह  से ऊपर गढ्ढा खोद कर रखा गया है जिससे ग्रामीण सड़क में बने गड्ढे से आक्रोशित होकर जल जीवन योजना के संबंधितों के खिलाफ मुखर हो गए हैं। बारिश में बढ़ रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीण एवं गाँव के प्रधान में ठेकेदार पर काफ़ी नाराजगी देखी जा रही है

ग्राम प्रधान ने बताया कि योजना के तहत लंबे समय से गांव में काम शुरू हुआ था। यह अभी तक किसी भी मोहल्ले में पूर्ण नहीं हुआ है। जगह-जगह पाइप लाइन का काम अधूरा छोड़ दिया है। पाइप लाइन का कार्य अधूरा होने के चलते गांव की सड़कों में बारिश के समय चलना दूभर हो गया है। इनमे चलने वाले गांव के कई लोग चोटिल हो चुके हैं। और अक्सर दो पहिया,चार पहिया वाहन इसमें फसते रहते है ग्राम प्रधान का आरोप था कि ठेकेदार लापरवाही कर रहा है। बार बार बोलने के बावजूद भी ठेकेदार अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...