
रायपुर/सारंगढ़- छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा आदेश जारी किया गया है कि इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को 78 वें स्वतंत्रता दिवस मनाया जावेगा । इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ राज्य में स्थित सभी मस्जिद / मदरसा / दरगाह के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जावे। वफ़्फ़ बोर्ड के अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझे तथा देशभक्ति, आपसी एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए इस अवसर की गरिमा बनाये रखे।





