सुवाताल संलग्न ख़ुर्शी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मृतात्मा उठाते है चावल,भाग1

सारंगढ़:-ग्राम पंचायत ख़ुर्शी के मिनी माता महिला स्व.सहायता समूह शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक-412003050 को अनियमितता के कारण ख़ुर्शी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान को निलंबित किया था और उक्त दुकान को सुवाताल के शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुवाताल दुकान क्रमांक- 412003124 में संलग्न किया गया है। लेकिन यहाँ तो और गंभीर मामला उजागर हो कर सामने आया है कि लाभ कमाने के मंसा से दुकान संचालक लक्ष्मी चंद्रा के द्वारा 4 मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी तरीके से चावल आहरण किया जा रहा है। जब से यह दुकान संलग्न है तब से फर्जी कालाबाजारी चालू कर दिया गया है।
लक्ष्मी चंद्रा फर्जी करने में माहिर है यह दुकान के नाम से अपने पॉकेट गरम कर रहा है आपको बता दे कि लक्ष्मी चंद्रा उचित सुवाताल उचित मूल्य की दुकान छोड़ कर और भी 1अतिरिक्त ख़ुर्शी मिनी माता स्व.सहायता समूह के दुकान का संचालन करता है।सूत्रों की माने तो लक्ष्मी चंद्रा अपने मनमानी ढंग से राशन वितरण करता है।
अगर इन दोनों दूकानों का जांच किया जाए तो लाखों का घोटाला सामने उजागर होगा।
अब देखना यह है कि सम्बंधित अधिकारी का इस पर देखने का क्या नज़रिया रहता है।।




