सारंगढ

सारंगढ़,हत्या का फरार हथियार बंद आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।आरोपी के पास था भरा हुआ पिस्टल!

थाना कोसीर दिनाक 07.01.2023

सारंगढ़ :- हथियार बंद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही । थाना कोसीर के अप०क० 132/2022 धारा 302,307,147, 148, 149 भादवि के आरोपी से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छ०ग० के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाथ एवं डी०एस०पी० मनीष कुवर के मार्गदर्शन पर थाना कोसीर के हत्या के प्रकरण में फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठन कर लगातार सकिय निर्देश दिये जा रहे थे इस संबंध में घटना का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.06 2022 को बढ़ी अपने साथी के साथ कोसीर सेलून आया था जहा पर पूरानी बात को लेकर विधि से संघर्षरत बालक मृतक से पुरानी विवाद को लेकर अपने साथी आरोपी प्रशांत उर्फ चिकी को फोन कर आज बंटी को गाड़ी चढ़ाकर मारेंगे कहकर गाड़ी में लड़के बिठाकर लाने बोला इस दरम्यान आरोपी एवं विधि से संघर्षरत ने बंटी और मृतक बीरू दास महंत और उसके अन्य साथी जो मोटर सायकल में सवार थे उनका पीछा करते रहे और बेटी अपने गांव रक्शा और भागने लगा रक्शा चौक के पास बंटी और मृतक बीरू दास और उसके साथियों को आरोपीगण घेर कर उनके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे और इसी दौरान मुक्तिधाम रक्शा के पास बीरू दास महत अपने साथियों के साथ जिस मोटर सायकल में सवार था उसके उपर आरोपी प्रशांत भारद्वाज उर्फ चिंकी जो वेगनआर चला रहा था और अन्य आरोपी उसमें सवार थे उसे बटी के उपर जान से मारने की नियत से चढ़ा दिया इस घटना से बीरू दास महंत निवासी बालपुर घटना स्थल में ही मृत हो गया। और उसके तीन अन्य साथी घटना में घायल हो गए। घटना की सूचना थाने में प्राप्त होने पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच कर अपराध क्रमांक 132/ 2022 धारा 302,307,147, 148, 149 भादवि कायम किया गया घटना की विवेचना में अपराध को अंजाम देने में घटना कारित वाहन वेगनआर का चालक प्रशांत भारद्वाज उर्फ चिंकी उम्र 26 वर्ष अपने छः अन्य साथी जो विधि से संघर्षरत बालक है के साथ घटना को अंजाम देना पाया गया जिनके विरुद्ध साक्ष्य संकलन कर 30.11.2022 को दो विधि से संघर्षरत बालक को तथा आज दिनांक 0701:2023 को मुख्य आरोपी प्रशांत भारद्वाज उर्फ चिंकी को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त वाहन की छपाने वाला तथा आरोपियों का सहयोगी निरंजन बंजारे को धारा 212, 201 भादवि का साक्ष्य प्राप्त होने पर विधिवत् गिरफतार कर दिनाक 07.082022 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।


प्रशात भारद्वाज उर्फ चिंकी जो मामले का मुख्य आरोपी तथा फरार आरोपी जिसके संबंध में मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त होने पर आरोपी के मामा के घर सिंघनपुर में थाना कोसीर के टीम द्वारा दबिश दी गई। आरोपी पुलिस को देखकर आस्क रामगोपाल यादव पर भरी हुई पिस्टल तान कर चोट पहुंचाकर भागने का प्रयास किया इस दरम्यान आर० धनंजय खाण्डेकर और सुरेश वर्मन के सहयोग से आरोपी को अपने गिरफ्त में लिया गया। इस कार्यवाही में थाना कोसीर स्टाफ द्वारा साहस का परिचय देते हुए निडरता से आरोपी को हिरासत में लिया गया आरोपी के पास से एक पिस्टल तथा 8 नग 9 एम.एम. जिन्दा राउण्ड भी बरामद की गई है। इस विषयक थाना कोसीर में आरोपी प्रशांत भारद्वाज उर्फ चिकी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 03 / 2023 धारा 353 भादवि तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम की गई है। जिसमें विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश की जा रही है। था

हत्या के प्रकरण में कुल 08 आरोपी थे जिसमें से प्रशांत भारद्वाज उर्फ चिंकी के अतिरिक्त 04 आरोपियों की गिरफतारी की गई है अन्य 04 आरोपी फरार है जिनकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।

जप्त माल :-

  1. एक नग पिस्टल 2. 08 जिन्दा कारतुस 9 एम.एम.

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोसीर के सउनि शिवनाथ टण्डन, सउनि नंदराम साहू आर० रामगोपाल यादव, आर0 सुरेश वर्मन, आर० धनंजय खाण्डेकर, आर0 जीतराम लहरे, आर० आनंद निराला, आर० मुनीराम अनंत म0आर0 पुष्पा नारंग की सराहनीय भुमिका रही थी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।