सारंगढ
भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन का सारंगढ़ में हुआ आगमन।

सारंगढ़:- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन का पहली आगमन हुआ है जिसमे सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान व जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे ने प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन का स्वागत किया, वही नंदन जैन ने सारंगढ़ में बनने वाले भाजपा कार्यलय के लिए जमीन का निरीक्षण किया, और भाजपा के दिशा निर्देश देते हुए कई मुद्दाओ में चर्चाएं हुई,जिसमे भाजपा कार्यकर्ता अरविंद हरिप्रिय ,अजय गोपाल, मनोज लहरे, हरिनाथ खूंटे, टार्जन महेश, कृष्ण महिलाने, कुलकित चंद्रा,मनोज जायसवाल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





