सारंगढ

मिनी फ्रीज देकर 170 लीटर का फ्रीज ले गया परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार साहू।

सारंगढ़ = सारंगढ़ में अधिकारी का रवैया ऐसा हो गया की शासकीय वस्तुओ को खुद अपना निजी वस्तु समझ कर हड़प ले रहे है आपको जानकर हैरानी होगी की ऐसा ही एक अधिकारी सारंगढ़ में बैठा है पद का दुरूपयोग करते सरकार की योजना में खूब शेंध मारी कर रहा है यहां तक कि बच्चो के सुविधा और जरूरत के इस्तेमाल में उपयोग होने वाली वस्तुओं को जहा देना है वहा ना दे कर अपने निजी स्वार्थ पूरा कर रहे है मानो बच्चो के लिए नहीं बल्कि सरकार ने ब अधिकारी के लिए भेजा हो जिसे हड़प लिया गया सारंगढ़ मे महिला एवम बाल विकास परियोजना अधिकारी शासकीय वस्तुओ का खूब खेला चल रहा है जिसमे अकेले अधिकारी ही जिनको सरकार की योजना का सुचारू रूप से संचालित करने और मिलने वाली सुविधाओं को बच्चो तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी का पद दिया गया है वही अधिकारी मिलने वाली वस्तु से अपने निजी स्वार्थ पूरा कर रहे है ऐसे अधिकारी के रहते सारंगढ़ का परियोजना अधिकारी कैसा चल रहा होगा और किस स्थिति में होगा आप अंदाजा नहीं लगा सकते ?

आदर्श आगंडबाड़ी को देने के बजाय परियोजना अधिकारी ले गये फ्रीज

आपको बता दे सारंगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग ने कई आदर्श आंगनबाड़ी बनाया है जहा सरकार ने अन्य आंगनबाड़ी से अधिक बेहतर और सुविधा जनक बनाया गया है इस मॉडल आगनवाड़ी भी कहा जाता है और ऐसे आंगनबाड़ी में कई जरूरी वस्तुओ कि सुविधाए मुहैया कराया गया है लेकिन मिलने वाली वस्तुओ में अपने मनपसंद और जरूरत की वस्तु परियोजना अधिकारी ले गए आपको बता दे ग्राम कटरादीपा के आंगनबाड़ी को मॉडल आगनवाड़ी बनाया गया जहा दर्जनों खेल मनोरजन के वस्तु के साथ टीवी, फ्रीज, इनवार्टर,हेल्थ चेकअप बेड जैसे भी वस्तुएं प्रदान किया गया जिसमे सभी वस्तु को आंगनबाड़ी तो जरूर पहुंचाया गया लेकिन फ्रीज को नहीं दिया गया आपको जानकर हैरानी होगी की शासन से 170 लीटर का फ्रीज मिला था उसे परियोजना अधिकारी सारंगढ़ कृष्ण कुमार साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका से उसे वापस ये कहकर ले गया की आप इतने बड़े फ्रीज का क्या करेगे इतना इस्तेमाल नही होगा कहते हुए उसे खुद ले गए और बदले में छोटे मिनी फ्रीज परियोजना साहब ने उन्हे थमा दिया ।

फ्रीज की बात सुनते परियोजना अधिकारी साहू के मुंह में दही जम गया

आपको बता दे जब इस हेरा फेरी का मामला जब समय दर्शन के संवाददाता को पता चला तो आखिर क्या माजरा है क्यों लाया गया ,आखिर क्यों बच्चो और आंगनबाड़ी को मिलने वाली फ्रीज साहब ले गए इसका पड़ताल करने आंगनबाड़ी पहुंचे तो पता चला की साहब ने उसे वापस ले गया और रजिस्टर में लिखा मिला की फ्रीज 170 लीटर वापस लिया गया है और जब इस संबध ने जिस परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार साहू से उनका पक्ष जानना चाहा तो फ्रीज के नाम सुनते ही साहब के मुंह में दही जम गया यानी साहब तो कुछ सेकेंड के लिए चुप हो गए और बात को टाल मटोल करने लग गए और अपना पल्ला छुड़ाने के लिए साहब ने इतना भी कहा की मैं अधिकृत अधिकारी नही हू किसी मीडिया के सवालों के जवाब देने या पक्ष रखने के लिए बोल कर अपना पल्ला झाड़ लिया वही मौखिक तौर पर यह जवाब दिया की उस फ्रीज को ऑफिस के लिए लाया गया और वही जब उनसे दूसरा सवाल पूछा कि ऑफिस में कहा पर रखा है क्या हम उसे देख सकते है तो साहब फिर गोदाम का नाम लेकर कहने लगे की आपको नहीं दिखा सकता और किसी प्रकार की जानकारी देने से कतराते हुए चुप हो गए

कही ऐसा तो नही की एक फ्रीज नही और भी फ्रीज वापस ले लिया गया हो?

सारंगढ़ परियोजना ने कई मॉडल आगनवाड़ी बनाया गया है जहा सरकार के तरफ से मिलने वाले सामग्री को कृष्ण कुमार साहू ने अपने स्वार्थ को पूरा करने और निजी फायदे के लिए अन्य मॉडल आगनवाड़ी के भी फ्रीज या तो कोई अन्य वस्तु वापस तो नही लिया गया ? अब यह तो फिलहाल अगले पड़ताल में पता सामने आएगा फिलहाल सारंगढ़ मे ऐसे अधिकारी बैठ गए है जो सरकार की योजना को खुद ही हड़प रहे है खुद बड़े पद पर होने की वजह से खुद ही जांच अधिकारी होते है तो अपनी मनमानी करने से बाज नही आ रहे और ना ही उन्हें किसी उच्च अधिकारी का डर है जहा मनमर्जी करते बैठे है?

वर्षो से जमे है कृष्ण कुमार साहू सारंगढ़ परियोजना अधिकारी करते है मनमानी

आपको बता दे काफी लंबे समय से एक ही जगह पर टिके है जिसकी वजह से ना तो इन्हे किसी अधिकारी का डर है और ना ही अपने कर्तव्य की चिंता और तो और साहब सारंगढ़ मुख्यालय से महज 15 से 20 किलो मीटर निवास होने की वजह से जो मन में आए ओ करते जा रहे है साहब ने तो फ्रीज ऑफिस में रखा है ये मौखिक तौर पर कह दिया लेकिन सूत्र से मिली जानकारी अनुसार पता चला की साहब ने अपने निजी स्वार्थ से उन्हे ऑफिस में नहीं लाया गया बल्कि आंगनबाड़ी से उठा कर उसे घर ले गए ऐसा अधिकारी सारंगढ़ में रहा तो परियोजना विभाग में लचर व्यवस्था में डूबा रहेगा क्योंकि जहां के मुख्य अधिकारी ही शासन से मिलने वाली वस्तु को वापस ले रहे है ओ सरकार की मंशा को पानी फेरता रहेगा ?

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?