सारंगढ

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ के बैनर तले हो रहे प्रदेशस्तरीय पत्रकार कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए समस्त संगठन एवं पत्रकारों को आमंत्रण स्वीकार करने व पत्रकार एकता कायम करने को लेकर पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने जताई सहमति

सारंगढ़:- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 10 दिसम्बर 2022 को पत्रकारों की कार्यशाला कार्यक्रम आयोजन होने जा रहा है, उपरोक्त पत्रकारों की कार्यशाला कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के तमाम जिलों के पत्रकारों के साथ साथ संपूर्ण भारत के अन्य राज्यों के वरिष्ठ पत्रकार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे! जिसमे रात्रिकालीन कवि सम्मेलन भी रखा गया है! पान, पानी, पालगी की पावन नगरी में 10 दिसंबर को पत्रकारों की कार्यशाला आयोजन को लेकर पत्रकारों में उत्साह देखने को मिल रहा है! पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष रायगढ़ द्वारा समस्त संगठन एवं पत्रकारों को सारंगढ़ में 10 दिसंबर के आयोजन में शामिल होने के लिए अपील की है!

पत्रकारों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि पत्रकारों की कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकारों को उदबोधन को सुनने समझने के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त और स्वतंत्र पत्रकारिता करने हेतु काफी कुछ सीखने को मिलेगा, रात्रि कालीन कवि सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है, कार्यक्रम में आने वाले पत्रकारों में सभी प्रकार की व्यवस्था की जावेगी किसी भी पत्रकार साथी को कोई असुविधा ना हो इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा, पत्रकारों को पत्रकारिता के विषय की विशेष जानकारी प्राप्त होगी तथा आए दिन निष्पक्ष और बेदाग पत्रकारों पर हो रहे उनके मामलों को समाप्त कर करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा! पत्रकार सुरक्षा कानून पर विशेष चर्चा कर पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष रणनीति भी तय की जाएगी! और पत्रकारों की संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे!!

जिला प्रेस एसोसिएशन, रायगढ़

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
"पहले पुनर्वास, फिर खदान विस्तार" : बरौद में SECL के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट