सारंगढ
पंचायत एवं ग्रामीण विकाश मंत्री टी.एस सिंहदेव ने लगाई मुहर,अब पंच चुनेंगे सरपंच?

रायपुर:-पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव ने मुहर लगा दिया है,उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में अब सरपंच के पदों के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव नहीं होंगे बल्कि अब पंच ही सरपंच चुनेंगे ।मतलब अब महापौर ,नगर पालिका ,नगरपंचायतों में जिस तरह से अध्यक्षों का निर्वाचन होगा उसी तरह से ही सरपंचों का चुनाव होगा।टीएस सिंह देव ने कहा कि अप्रत्यक्ष प्रणाली से सरपंच चुनाव के लिए अलग अध्यादेश नही लाया जाएगा क्योकि नोटिफिकेशन पहले से जारी हो गया है ।आगामी शीतकालीन सत्र में इसे विधान सभा मे रखा जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था जनपद और जिला स्तर पर इसी तरह से चुनाव होता ही था।इस बार मे थोड़ा संसोधन कर ग्राम पंचायत स्तर तक कर दिया गया व्यवस्था में कोई विशेष परिवर्तन नही किया जाएगा।
खबर पुराना है माफी चाहूंगा ??




