सारंगढ

सामाजिक जमीन पर कब्जा,पार्षद ने  किए लाखों रूपये अंदर?

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला जबसे जिला के अस्तित्व में आया है तब से जिले में अतिक्रमण पर काफ़ी इजाफा (तेजी ) देखने क़ो मिला है और कई अतिक्रमण भवन क़ो सारंगढ़ नगर में तोड़ा भी गया है लेकीन शासकीय भूमी में यहां कब्जा करने वाले की संख्या अधिकतर रहा है, विदित हो कि सारंगढ़ नगर अंतर्गत वार्ड में सामाजिक भवन के लिए लगभग एक एकड़ भूमी शासन द्वारा आबंटित हुआ था,सूत्र बताते है कि जिस जमीन को शासन द्वारा सामाजिक भवन के लिए भूमि आवंटित किया गया था, आज उस जमीन क़ो समाज के मुखिया ही के द्वारा टुकड़ो में बेचा जा रहा है जिस तरह से सामाजिक जमीन पर कब्जा होते दिख रहा ,आगमी दिनों में समाज के लिए आवंटित भूमि पर अन्य व्यक्तियों का कब्जा नजर आएगा। वहीं सूत्र यह भी बताते है कि समाज के लिए आवंटित जमीन क़ो वार्ड पार्षद का खरीदी बिक्री करने में अहम भूमिका रहा है, किसी एक सामाज के लिए जमीन मुहय्या कराया गया था लेकीन आज पार्षद महोदय के द्वारा अन्य समाज के व्यक्तियों क़ो भी जमीन बेच दिया जा रहा है ,आवंटित जमीन के कुछ हिस्से पर समाज के लिए भवन भी बन रहा है और अहाता निर्माण का कार्यभी पूरा हो गया है लेकीन एक एकड़ जमीन के कुछ हिस्से क़ो अपने पैकेट भरने के लिए उक्त भूमी क़ो बेचा जा रहा है? ज़ब समुदाय के लोग इसके बारे से जानकारी मांगते है तो उनको पार्षद द्वारा गुमराह किया जाता है!

अभी तक चार व्यक्तियों के नाम सामने आया है जिनसे जमीन के एवज पर पार्षद द्वारा मोटी रकम लिया गया है। सूत्रों का दावा है कि ज़ब जमीन पर खरीदने वाले व्यक्ति उक्त स्थान पर कोई निर्माण कार्य करता है तो इनका मुखौटा सामने आ जायेगा। फिरहाल खबर के दूसरा भाग में नाम सहित भूमी का रकबा खसरा नंबर के साथ उजागर किया जायेगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...