सारंगढ

नगरपालिका सारंगढ़ में भारत माता चौक से नेगी तालाब तक सी.सी रोड निर्माण कार्य में अनियमितत्ता /हुआ कलेक्टर दफ़्तर में शिकायत।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – शिकायत के अनुसार / नगरपालिका सारंगढ़ वार्ड क्रमांक 09 भारत माता चौक से नेगी तालाब तक लगभग 36 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्यकराया गया है, जो पूरी तरह से एस्टीमेट के विपरीत निर्माण कार्य कराया गया है। उपयंत्री की अनुपस्थिति एवं उपयंत्री और ठेकेदार दोनों की मिलीभगत के फायदा उठाकर ठेकेदार अशोक केजरीवाल ने अपनी मनमर्जी से सड़क निर्माण कराया है, जिससे सड़क गुणवत्ताहिन है। और सड़क निर्माण में जो तकनीकी प्रक्रियाएं अनिवार्य होती हैं, उन्हें भी पूरी तरह नज़रअंदाज किया गया है। न तो मोटर ग्रेडर की मदद से समतलीकरण किया गया, न ही ओएमसी (ऑप्टिमम मॉइश्चर कंटेंट) के अनुसार पानी डालकर कंपन पावर रोलर से रोलिंग की गई। निचली सतह (सब-बेस) के लिए ग्रेडिंग-3 की दानेदार सामग्री भी नहीं डाली गई। मिट्टी फ्लेम प्रक्रिया, जो सड़क की मजबूती का आधार होती है, उसे भी पूरी तरह टाल दिया गया है।

शिकायत कर्ता ने कलेक्टर से मांग किया है कि अनियमितता से भरा सीसी रोड निर्माण कार्य पर जांच कर उचित कार्यवाही किया जाय, जो जनहित के लिए सराहनीय रहेगा।

अब देखना यह है कि इस शिकायत पत्र के आधार पर प्रशासन क्या कुछ जांच कर कार्यवाही करती है!

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...