ग्राम पंचायत खर्री बड़े में चल रहे मनरेगा के तहत निर्माण कार्य में भारी अनियमितता!

सारंगढ़:-जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खर्री में इन दिनों जितने भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं बिल्कुल ही स्तर हिन एवं गुणवत्ता हिन है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खर्री बड़े में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत हितग्राही भगवान के भूमि में भूमि समतलीकरण जिसकी अनुमोदित लागत 47070 हजार है, जिससे निर्माण कार्य की जा रही है, किंतु धांधली एवं अनियमितता चरम पर है. उक्त कार्य में मनरेगा मजदूर से ज्यादा JCB में कार्य कराया गया है, साथ ही फर्जी मस्टररोल बना कर शासन की राशियों का भारी मात्रा में दुरुपयोग किया जा रहा है. जिसका लाभ हितग्राही को न मिल कर पंचायत से जुड़े कुछ लोगों को दिया जा रहा है। जहां नाम दर्ज तो है,किंतु निर्माण कार्य स्थल से नामित मजदूर गायब रहते हैं वहीं भूमि समतलीकरण जैसे कार्यों में मजदूरों के द्वारा कार्य किया जाना रहता है जिसको JCB चलाकर कार्य किया गया है।




