सारंगढ

महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैजयंती नंदू लहरें का भव्य स्वागत।

सारंगढ़ । भाजपा महिला युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैजयंती नंदू लहरें ने बरमकेला मंडल एवं लेंध्रा मंडल का तूफानी दौरा किया  । इस दौरान दोनों मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आतिशी स्वागत किया गया ।पुष्पमालाओं और नारों के साथ हुए स्वागत में कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया । दौरे के दौरान जिला अध्यक्ष वैजयंती लहरें ने मंडल पदाधिकारी , मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की , उन्होंने महिला युवा मोर्चा की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि – संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता में निहित है । आने वाले समय में सभी को एक जुट होकर पार्टी की रीति – नीतियों और कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है । श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे के नेतृत्व में बरमकेला और लेंध्रा मंडल में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला । उनके दौरे को मंडलों को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...