सारंगढ

बजट में विकसित भारत की झलक, स्वरोजगार और स्वास्थ्य पर फोकस- हरिनाथ खुटे।

सारँगढ़ बिलाईगढ़। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने आज पेश हुए बजट की जमकर सराहना की है। उन्होंने इस बजट को सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताते हुए कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग किसानों और युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मीडिया को जारी बयान में हरिनाथ खूंटे ने कहा कि  यह बजट प्रदेश को ‘समृद्ध भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, “यह केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि देश  के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर दिया गया जोर सराहनीय है।

प्रदेश अजा महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण- लखपति दीदी योजना में विस्तार, सस्ती दवाइयां-कैंसर, डायबिटीज जैसे गंभीर बीमारी के दवा सस्ते,कनेक्टिविटी – बस्तर या अन्य दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पर विस्तार, शिक्षा – हर जिला में लड़कियों के हॉस्टल।,कृषि – AI पहल से किसान को अपनी भाषा में खेती की जानकारी,माइनिंग कॉरिडोर का निर्माण – बेरोजगारी खत्म, रोज़गार और निवेश बढ़ेगा।
,माध्यम वर्गीय परिवार को राहत मोबाइल,बैटरी, जूता  सस्ता होगा।
आगे खूंटे ने कहा यह बजट देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और राज्य सरकार के सुशासन का यह संगम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ़्तार बढ़ाने के लिए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एव आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट 2025 लागू किया है जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार और ग्राम पंचायत को सशक्त ढाँचा निर्माण के कारगार साबित होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...