सारंगढ

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अटल परिसर, तहसील और उप पंजीयक कार्यालय का लोकार्पण किया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 जुलाई 2025/वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रविवार को दोपहर में सरिया के तहसील कार्यालय, नवीन उप पंजीयक कार्यालय का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री ने तहसीलदार कोमल साहू और उप पंजीयक शारदा सिदार को उनके कुर्सी पर बैठाकर उनको पदीय दायित्व का बखूबी निर्वहन करने कहा। वित्त मंत्री ने तहसील कार्यालय मुख्य दरवाजा के सामने वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही साथ चौक पर महात्मा गांधी के मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित किए। इसी प्रकार नगर पंचायत कार्यालय सरिया परिसर में वित्त मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति के साथ अटल परिसर का लोकार्पण किया।

मंगल भवन में सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार 13 दिसम्बर को सत्ता में आई और 25 दिसंबर को हमारी सरकार ने किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिया। साथ ही किसानों को समर्थन मूल्य पर पहले साल धान खरीदी का भुगतान एकमुश्त लगभग 13 हजार करोड़ रुपए और दूसरे साल 12 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। महिलाओं को प्रति माह महतारी वंदन की राशि मिल रही है। सरिया के किसानों की मांग पर अपेक्स बैंक खोला गया। यहां अब रजिस्ट्री कार्यालय भी खुल गया। 100 बिस्तर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

वित्त मंत्री ने नकारात्मक सोच वालो को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी बरमकेला का काम सरिया में नहीं आया है। जो काम सरिया का था, वही काम सरिया में हुआ है। मेरा आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का मकसद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। कोई भी काम, उसके स्वीकृति, टेंडर, कार्य प्रारंभ, रुकावट आदि के संबंध में हमेशा जानकारी लेते रहने से और मेहनत कर सभी रुकावट को दूर करने से होता है। काम में किसी भी प्रकार की कमीशन, भ्रष्टाचार को मैं बर्दाश्त नहीं करता। मैं जीवन भर आपके लिए समर्पित भाव से कार्य करूंगा, जिसमें आप सभी का सहयोग की जरूरत है। वित्त मंत्री ने उप पंजीयक शारदा सिदार को भ्रष्टाचारमुक्त सेवा देने के लिए कहा। इस दौरान नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाणिग्राही, और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भी सभा को संबोधित किया।

लोकार्पण के दौरान नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, पार्षदगण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य सरिता सिदार, ज्योति पटेल, जगन्नाथ पाणिग्राही, शिवकुमारी चौहान, बाबूलाल पटेल, मोहन नायक, मनोज जायसवाल, संदीप शर्मा, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर, तहसीलदार कोमल साहू, मोहन साहू, उप पंजीयक शारदा सिदार उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
"पहले पुनर्वास, फिर खदान विस्तार" : बरौद में SECL के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट