सारंगढ़ वार्ड क्रमांक 10 खैरहा में अतिक्रमण हावी!

सारंगढ़ बिलाईगढ़- सारंगढ़ नगर में एक ऐसा बस्ती है जिसे खैरहा के नाम से जाना जाता है, जो मेन रोड बिलासपुर मार्ग से लगा हुआ है आपको बता दें,वार्ड क्रमांक 10 खैरहा में आदिवासी समाज के लिए लगभग एक एकड़ जमीन आरक्षित किया गया था,जिसमें समाज हित के लिए सामुदायिक भवन बन रहा है,सूत्रों के मुताबिक उस जमीन के कुछ हिस्से क़ो आज समाज के ही व्यक्ति द्वारा कब्ज़ा कर अपने निजी फ़ायदे के लिए बेचा जा रहा, अभी तक उस जमीन क़ो खरीदने वाले चार व्यक्तियों के नाम सामने आया है जो आदिवासी समाज के लिए आरक्षित शासकीय भूमी क़ो कब्जा धारी से खरीद रहें है। पतासाजी से ये पता चला है कि कब्जा धारी व्यक्ति जनप्रतिनिधि है और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते समाज के व्यक्तियों क़ो डरा धमका कर सामाजिक जमीन क़ो हथियाना कहीं न कहीं अनैतिकता क़ो दर्शाता है। वैसे तो खैरहा में वह जनप्रतिनिधि कई शासकीय भूमी क़ो कब्ज़ा कर उनके द्वारा बेचा जा चूका है,लेकीन अब उनका नजर अपने ही सामाज के लिए आरक्षित जमीन पर है। सूत्र यह भी दावा कर रहा हैं कि अभी उक्त जमीन का आधा दाम उनको मील भी गया है। खैरहा वार्ड क्रमांक 10 में आदिवासी समाज के लिए शासकीय भूमी क़ो आरक्षित किया गया था, जिनका राजस्व विभाग द्वारा जांच कर चिन्हाकित करना उचित रहेगा, क्योंकि उक्त भूमी क़ो वहां के कुछ भू माफिया के द्वारा जमीन क़ो कब्ज़ा कर बेचा जा रहा है।
वार्ड क्रमांक 10 खैरहा……
अभी कुछ दिन पहले सारंगढ़ नगरपालिका के 7 वार्ड पार्षद क़ो नगरपालिका के जमीन घोटाला के संलिप्तता के कारण बर्खास्त किया गया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद रामनाथ सिदार भी बर्खास्त हुआ है। क्या खैरहा में आदिवासी समाज के लिए शासकीय भूमी क़ो आरक्षित किया गया था, उसमें वार्ड पार्षद रामनाथ सिदार का हाथ तो नहीं, क्योंकि वह भी एक जनप्रतिनिधि है और आदिवासी समाज से भी आतें है,उक्त मामला में एक जनप्रतिनिधि का जिक्र किया गया है और पहले से ही रामनाथ सिदार जमीन घोटाला में बर्खास्त हों चूका है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वार्ड क्रमांक 10 खैरहा में सामाजिक भूमी क़ो कब्ज़ा कर बेचा जा रहा है, उसमें इनका संलिप्तता हों सकता है।
उक्त जमीन पर सम्बंधित विभाग के अधिकारी यह मामले का जाँच कर उचित कार्रवाही करता है तो समाज हित के लिए अच्छा रहेगा।
यह खबर जनहित के लिए प्रकशित किया गया है।




