सारंगढ
सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज ने कहा भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना भूपेश सरकार की सफलतम योजना

रायगढ़/सारंगढ़:- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आए ढाई साल ही हुए हैं परंतु इन ढाई साल में कोरोना महामारी के बाउजूद भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना दिया जिससे किसान हर्सोल्लास से भरे हुए हैं और अब भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के लिए राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना से प्रति परिवार को सलाना 6000/- रुपये दे कर उन भूमिहीन कृषि परिवार जिनके पास खुद की जमीन नहीं है को संजीवनी बूटी दिया है हमारी कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार ने जिससे छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर ऐसे मुख्यमंत्री को कोटिश आशीर्वाद दे रहे हैं ए कथन जिला पंचायत रायगढ़ सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज ने हमसे कहि।




