सारंगढ

कागजों में बना सीसी रोड, सचिव सरपंच डकार गए वित्त की राशि!

सारंगढ़ – सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हरदी में कागजों में सड़क निर्माण कराये जाने का मामला सामने आया है। सरपंच-सचिव ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। दरअसल वर्ष 2024-25 (नवम्बर 2024) में ग्राम पंचायत हरदी में 15वें वित्त योजना के तहत सुभाष घर से हिरन घर तक 1 लाख 95 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड बताकर वित्त की राशि आहरण किया गया।
लेकिन 8 माह गुजर जाने के बाद भी वित्त की राशि से अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हों पाया। ग्रामीणों ने जब इस बात की जानकारी दी, तब पता चला कि फर्जी बिल लगाकर कागजों में सीसी रोड निर्माण पूर्ण दर्शाकर सरपंच सचिव ने वित्त की राशि आहरण कर लिया। 15 वें वित्त योजना की ऑफिसियल साइट में भी उक्त सड़क निर्माण कार्य में फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण किया जाना दर्ज है।
इस मामले में सचिव का कहना है कि -सड़क निर्माण हुआ है मै आपको सड़क दिखाऊंगा, लेकीन मिडिया की टीम ग्राम पंचायत हरदी,सुभाष घर से हिरन घर तक जाकर देखा गया तो वहां सीसी रोड व कार्य के सुचना पटल मौजूद नहीं पाया गया।
सचिव के जवाब से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क निर्माण में कितना गड़बड़झाला किया गया है। स्थानीय लोगो का कहना है इस ग्राम पंचायत में कोई ध्यान देने वाला नही है, इसलिए सचिव सरपंच की मनमानी हमेशा से चली आ रही है।

क्या कहतें हैं वर्तमान सरपंच

ज़ब मिडिया टीम द्वारा वर्तमान से उक्त विषय के बारे में पूछा गया तों उनका कहना था की सुभाष घर से हिरन घर तक 1वर्ष से किसी भी प्रकार के सीसी रोड निर्माण नहीं हुआ हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।