जमीन रजिस्ट्री के लिए भी लगता है दलाल,सारंगढ़ तहसील कार्यालय के बाहर लिया जाता है जमीन खरीदी करने वालों से मोटी रकम?

सारंगढ़ – जमीन रजिस्ट्री के लिए सरकार को शुल्क देना पड़ता है जो वह स्टाम्प पेपर के द्वारा/जरिये से सरकार को रजिस्ट्री शुल्क मिल जाता है लेकिन सारंगढ तहसील कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री के लिए अलग से दलाल बैठे हुए है जो स्टाम्प पेपर शुल्क छोड़कर और अलग से 10 से 15 हजार के बीच लिए जातें है (जमीन हिसाब से ) आपको बता दे ये पैसा तहसील कार्यालय के बाहर कंप्यूटर दुकान से बट कर तहसील कार्यालय तक पहुँचते है,कंप्यूटर दुकान में जमीन की खरीदी बिक्री का कागजात तैयार किया जाता है और रजिस्ट्रार ऑफिस तक कंप्यूटर सेंटर वालों का सीधा दस्तक रहता है। इसमें भी सब्जी मार्केट जैसे मेरा पहले रजिस्ट्री करा दो कह कर बार्गनिंग किया जाता है। वही रजिस्ट्री होने के बाद वापस फिर से कंप्यूटर दुकान में,रजिस्ट्रार ऑफिस से कोई कर्मचारी कंप्यूटर दुकान में आकर अधिकारियों का हिस्सा लेकर जाता है? जिससे कि जमीनदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर सम्बंधित अधिकारी इसका जांच कराएं,तो रजिस्ट्री के नाम पर दलालों के लूट का बड़ा पर्दा उठ सकता है।




