सारंगढ

VB-G RAM G को लेकर भाजपा का वर्कशॉप संपन्

सारंगढ़। VB -G RAM G (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) का जिला स्तरीय सम्मेलन तथा कार्यशाला संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि सासंद राधेश्याम राठिया, वक्ता जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ है। कार्यशाल तथा सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद राठिया ने मोदी जी के विजन को बताया। जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने संगठन की मजबूती और भूमिका पर संबोधन दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कार्यकर्ताओं को इस अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। बैठक का प्रस्तावना और भूमिका जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने रखा। मीडिया से चर्चा करते हुए इस कार्यक्रम के जिला संयोजक तथा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुटे ने बताया की नए भारत के इस अधिनियम में ग्रामीण ढाँचा को मजबूत बनाने के साथ साथ राहत और रोजगार तथा आजीविका की भी गारंटी है। यह क़ानून ग्रामीण क्षेत्रों आर्थिक विकास, स्व सहायता समूहों के आजीविका के साथ देश के तात्कालिक परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया क़ानून है।
                           सीधे तौर पर आप यह समझ सकते है कि पुराना की-पेढ़ मोबाइल के स्थान पर अपग्रेड करते हुए अत्याधुनिक स्मार्ट फ़ोन हो, उसी तरह पूरा मनरेगा कानून को अपग्रेड करके विकसित भारत GRAM G कानून लाया गया है, जो अब मिट्टी कार्य के साथ जल संरक्षण, आपदा, निर्माण का गारंटी देगा जिसका सम्पूर्ण शक्ति ग्राम पंचायत/ग्राम सभा में निहित होगा। मोदी जी की स्पष्ट योजना से विकसित भारत के साथ ग्राम भी विकसित होगा।
                                       इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े, पूर्व विधायक डॉ जवाहर नायक, श्रीमति केरा बाई मनहर, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, मनोहर पटेल, कोषाध्यक्ष निखिल बानी, जिला प्रवक्ता भुवन लाल मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी शिव कुमारी चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश अजगल्ले सहित मंडल अध्यक्ष/महामन्त्री एवं मंडल टोली के संयोजक सदस्य उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...